नागपुर में 5001 अंडों की भुर्जी से नया विश्व रिकॉर्ड, युवा बने 'एगेटेरियन'

Photo Source : Google

Posted On:Monday, October 13, 2025

नागपुर न्यूज डेस्क: नागपुर में अंडों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखा आयोजन किया गया। महाराष्ट्र पशु विज्ञान और मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने शेफ विष्णु मनोहर के सहयोग से नागपुर वेटरिनरी कॉलेज के कैंपस में 5001 अंडों की भुर्जी बना कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। बड़ी संख्या में आए लोगों ने चटकारे लेते हुए कुछ ही घंटों में पूरी भुर्जी खा डाली।

कॉलेज के कुलगुरु डॉ. नितिन पाटिल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रोटीन का महत्व समझाना और उन्हें ‘एगेटेरियन’ बनाने का संदेश देना था। छात्राओं सहित कई युवाओं ने इस अवसर पर पहली बार अंडा भुर्जी चखी और प्रोटीन के प्रति सोच बदलने की बात कही।

शेफ विष्णु मनोहर ने कहा कि यह उनका 30वां विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने सबसे बड़ा पराठा और सबसे बड़ी डोसा जैसी कई रेसिपीज़ को लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाये हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य मकसद लोगों में अंडों के स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूकता लाना था।

भुर्जी बनाने के लिए 8×8 फीट की विशाल कड़ाही में 5001 अंडे, 50 लीटर तेल, 10 किलो क्रीम, 125 किलो प्याज, 75 किलो टमाटर, 50 किलो हरी मिर्च, 50 किलो लहसुन और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया गया। डॉ. पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र पशु विज्ञान और मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित कर भारतीयों में प्रोटीन की कमी को दूर करने की दिशा में काम करेगा।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.